'हाफ गर्लफ्रेंड' की कामयाबी का जश्न मनाया चेतन भगत ने
मशहूर उपन्यासकार एवं लेखक चेतन भगत की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है;
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-05-25 12:25 GMT
नई दिल्ली। मशहूर उपन्यासकार एवं लेखक चेतन भगत की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। इस फिल्म के साथ चेतन भगत ने बतौर निर्माता अपनी नई पारी की शुरुआत की थी।
इस फिल्म की कामयाबी को चेतन ने एक वीडियो के जरिये अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया, जिसमें चेतन शुक्रियादा करते नजर आए और केक काट कर फिल्म की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं।