गंगाेह उपचुनाव में चौधरी इंद्रसेन होंगे सपा उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी (सपा) ने सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है।
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गंगोह के लिए प्रत्याशी की घोषणा की। इस उपचुनाव में चौधरी इन्द्रसेन को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले सपा फिरोजाबाद के टूण्डला और हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है।
पार्टी ने टूण्डला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महराज सिंह धनगर काे प्रत्याशी बनाया है जबकि हमीरपुर में डा मनोज प्रजापति पार्टी उम्मीदवार होंगे। हमीरपुर में उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और वहां 23 सितम्बर को मतदान होगा।
यहां दिलचस्प है बसपा ने सूबे की 13 सीटों में होने वाले उपचुनाव में गंगोह को छोड़कर सभी क्षेत्राें के लिये अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।