विद्याचरण की मूर्ति उपेक्षित, गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

स्व विद्याचरण शुक्ल चौक स्थित शहीदों के स्मारक तथा शहीद प.विद्याचरण शुक्ल के मूर्ति स्थल की उपेक्षा से गुस्साए कांग्रेसियों ने आज निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-06-11 05:11 GMT

रायपुर। स्व विद्याचरण शुक्ल चौक स्थित शहीदों के स्मारक तथा शहीद प.विद्याचरण शुक्ल के मूर्ति स्थल की उपेक्षा से गुस्साए कांग्रेसियों ने आज निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वही साफ सफाई करके उनके नाम पर बनाये गए चौक की नामपट्टिका जो पूर्ण रूप से रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुकी है को तिरंगे कपड़ो से ढाक दिया। आसपास साफ़ सफाई कर रंग रोगन कार्यकर्ताओं ने किया।

कांग्रेस जनों के प्रदर्शन को देख कर जोन -4 के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने आवश्यक कार्यवाही तत्काल करने का आश्वासन दिया ।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि वो महापुरुषों को सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम अपमान करने से बाज आए। स्व विद्याचरण शुक्ल सहित सभी शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं का रखरखाव अगर ट्रिपल इंजिन की सरकार नहीं कर पा रही है तो उन्हें शहर एवं प्रदेश की जानता से माफ़ी माँग लेना चाहिए ।

झीरमघाटी में शहीद हुए विद्याचरण शुक्ल सहित अन्य नेताओं की याद में आज पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

रायपुर नगर निगम शहर के चौक चौराहों में शहीदों अथवा महापुरुषों के प्रतीक मूर्तियों के रखरखाव के नाम पर हजारों लाखों रुपये खर्च करती है किंतु धरातल में यह सब दिखाई बिल्कुल नहीं देता है। स्व विद्याचरण शुक्ल सहित सभी शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं का रखरखाव अगर ट्रिपल इंजिन की सरकार नहीं कर पा रही है तो उन्हें शहर एवं प्रदेश की जानता से माफ़ी माँग लेना चाहिए । कांग्रेस पार्टी इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदो के सम्मान की देख रेख स्वयं के संसाधनों से करेगी ।

श्रीकुमार शंकर ने कहा रायपुर नगर निगम का संचालन आखिर कौन कर रहा है वह समझ से परे है। नगर निगम इतने बदहाल हालत में पिछले 20-25वर्षों में कभी नहीं रहा है ।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता प्रमोद चौबे , डॉ राकेश गुप्ता , एजाज ढेबर , कन्हैया अग्रवाल , रियाज अहमद, शिव श्याम शुक्ला, सुरेश उपाध्याय, शिरीष अवस्थी ,सुंदर जोगी,जसवीर ढिल्लन, ओम श्रीवास, मुन्ना मिश्रा, ईश्वर चक्रधारी, विनोद सिंह सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल थे ।

Similar News