'स्वच्छता के प्रति सोच में बदलाव जरूरी'

सकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2017 तक  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया;

Update: 2017-10-05 15:49 GMT

करगीरोड कोटा।  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2017 तक  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्राप्त निर्देशों के अनुरूप में प्रतिदिन प्रत्येक कार्यक्रम सभी व्याख्यातागण , शिक्षकगण एवं छात्राओं द्वारा मिलकर -मानव श्रृंखला , जन संपर्क , स्वच्छता भ्रमण , स्वच्छता प्रतियोगिता , भाषण , चित्रकला , निबंध आदि प्रतियोगिता , स्वच्छता जागरूकता व स्थायित्व दिवस , शाला स्वच्छता कालखंण्ड का आयेाजन , अस्वच्छता दहन दिवस , स्वच्छता आधारित फिल्म का प्रर्दशन स्वच्छता सम्मान सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा अपने उद्बोधन में स्वच्छता के प्रति शोच में बदलाव पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री राम बाबू गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एस.केसर, श्रीमती ए.लाल., व्ही.एन.पालके, आर.बी.गुप्ता, एस.के.साहू, मनोज श्रीवास, श्रीमती निर्मला बंजारे, श्रीमती एम.पी. लाल, नेहा शुक्ला, रेखा गुप्ता, राजेश्वरी कौशिक, नरेश कुमार साहू सहित समस्त व्याख्यातागण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। Full View

 

Tags:    

Similar News