पुलिस महकमे में फेरबदल

नई दिल्ली ! दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के पदभार संभालने के एक माह बाद दिल्ली पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।;

Update: 2017-03-04 05:17 GMT

नई दिल्ली !   दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के पदभार संभालने के एक माह बाद दिल्ली पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। संयुक्त आयुक्त स्तर के कई अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए जहां नई जिम्मेदारी मिली है, तो वहीं कुछ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक को कुछ दिनों पूर्व ही पदोन्नत किया गया था, जिसके बाद अब उन्हें विशेष आयुक्त ऑपरेशन का कार्य सौंपा गया है, तो वहीं संयुक्त आयुक्त संजय सिंह को पदोन्नत करते हुए आम्र्ड पुलिस में विशेष आयुक्त बनाया गया है। दिल्ली पुलिस में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले अपराध शाखा से वरिष्ठ अधिकारी रवींद्र यादव को पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं पूर्वी रेंज में संयुक्त आयुक्त का कार्य कर रहे सतीश गोल्चा को दक्षिण पश्चिमी रेंज का प्रमुख बनाया गया है। विशेष आयुक्त संजय बेनीवाल अब ऑपरेशन के बजाए महिला सुरक्षा, एयरपोर्ट और मॉडरनाइजेशन का कार्य संभालेंगे, तो वहीं आम्र्ड पुलिस एंड रिक्रूयटेंम में विशेष आयुक्त आरएस कृष्णैया विशेष आयुक्त मुख्यालय का कामकाज देखेंगे। संयुक्त आयुक्त, मुख्यालय प्रवीर रंजन को अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है, तो वहीं आईपीएस अधिकारी रॉबिन हिबू को संयुक्त आयुुक्त ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

Tags:    

Similar News