हरियाणा चुनाव तारीख में बदलाव, मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान -हारेगी बीजेपी

चुनाव आयोग ने हरियाणा में मतदान की तारीख को बदल दिया है। अब इसको लेकर विरोधी दलों के नेता ईसीआई और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, BJP चाहें चुनाव रद्द करवा लें, आगे बढवा लें या कुछ और करवा लें, लेकिन बीजेपी तो इस बार हारेगी

Update: 2024-09-01 13:39 GMT

हरियाणा। चुनाव आयोग ने हरियाणा में मतदान की तारीख को बदल दिया है। अब इसको लेकर विरोधी दलों के नेता ईसीआई और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, BJP चाहें चुनाव रद्द करवा लें, आगे बढवा लें या कुछ और करवा लें, लेकिन बीजेपी तो इस बार हारेगी ही।

लोकसभा चुनाव के बाद से बीजेपी की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। बीजेपी इस बार भी बहुत बुरी तरह से हारेगी। प्रदेश और देश की जनता उन्हें नकारना शुरू कर चुकी है।

बता दें कि अब हरियाणा में एक अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। यह फैसला बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकारों और परंपराओं दोनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

 

Full View

Tags:    

Similar News