मोहाली–चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, मौसम सुहाना हुआ

पंजाब के मोहाली जिले और चंडीगढ़ में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया

Update: 2026-03-16 04:34 GMT

तेज़ बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से मिली राहत

  • खरड़ और जीरकपुर में भी बरसे बादल

मोहाली/चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले और चंडीगढ़ में रविवार शाम से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।

रात करीब नौ बजे के बाद मोहाली, चंडीगढ़, खरड़ और जीरकपुर समेत कई इलाकों में लगातार तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सुबह के समय कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ स्थानों पर वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में भी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

Tags:    

Similar News