मुलायम सरकार में शिलान्यास हुए पुलों का निमार्ण क्यों नहीं : भाजपा

लखनऊ ! उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है

Update: 2017-03-01 21:57 GMT

लखनऊ !  । उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव द्वारा शिलान्यास किए गए पुलों का निर्माण प्रदेश सरकार ने क्यों नहीं करवाया?

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'आज का सवाल' में बुधवार को भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्हांेने अपने पिता मुलायम सिंह की सरकार के कार्यकाल में जिन पुलों का शिलान्यास किया गया था, उनको पूरा क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि बरनी, चुनार, बलुआ, जमुनियां, सामने घाट पुलों का निर्माण पूरा न होने की क्या वजह है?

Tags:    

Similar News