चैम्पियंस ट्रॉफी : इंग्लैंड ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने गुरुवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है

Update: 2017-06-01 15:09 GMT

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने गुरुवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम पिछले संस्करण की उपविजेता टीम है। इस मैच में बांग्लादेश टीम की कमान मशरफे मुर्तजा संभाल रहे हैं। 

टीम :

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकट, मार्क वुड और जैक बाल। 

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, शाकिब अल-हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्ला, मोसद्दक हुसैन, शब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान और रुबल हुसैन।

Tags:    

Similar News