केन्द्रीय बजट देश के विकास का आधार
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्दूलाल साहू ने केन्द्रीय बजट को सभी वर्गो के विकास का आधार बताया है
गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्दूलाल साहू ने केन्द्रीय बजट को सभी वर्गो के विकास का आधार बताया है। श्री साहू ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार बनाने जनादेश दिया था उसी के अनुरूप श्री मोदी भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास को प्रमुखता से लेकर लगातार देश को नई दिशा देने का प्रयास किया है।
केन्द्र मे सरकार बनने के बाद सबसे पहले किसानो के आर्थिक स्थिति मे सुधार करने के बारे मे यदि किसी सरकार ने सोचा है तो उसमे पहला नाम भाजपा की सरकार का आता है जिन्होने किसानो को उसकी उपज के मुल्य के ढेड गुणा राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया है।
उन्होने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना मे पूरे देश मे 2022 तक सभी को आवास देने का लक्ष्य पूरा करने भी प्रावधान दिया गया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल कालेज खोले जाने की घोषणा से प्रदेश के युवाओ को इसका लाभ मिलेगा।
संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी ने बजट को उपलब्धियो परिपूर्ण बताया। उनका मानना है कि देश मे विकास के नए आयाम जुडेगें। ग्रामीणो के लिए हेल्थ योजना वरदान साबित होगी। पांच लाख तक इलाज राशि मिलने से गरीब तपके वर्ग मे अब चिकित्सा के अभाव मे होने वाली जनहानि मे कमी आएगी। उन्होने कहा कि पंचायतो को वाईफाई से जोड़े जाने से तथा फाइबर वाईफाई लगाए जाने से पहुचहीन क्षेत्रो मे भी नेटवर्किंग बढ़ेगी और आधुनिकता आएगी।
राजिम विधायक संतोष उपाध्याय ने बजट के संबंध मे अपनी बात रखते हुए कहा कि बजट मे विकास को लेकर सरकार की सोच स्पष्ट झलकती है। देश मे स्वच्छता का अलख जगाने वाली मोदी सरकार के अभिनव प्रयास से देश विकास के साथ एक स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत की ओर अग्रसर होगा। जिला पंचायत डॉ श्वेता शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय बजट सराहनीय है जो वर्ग के विकास का सुचक होगा।
उन्होने कहा कि देश की महिलाओ को उज्जवला योजना मे मिलने वाले निशुल्क गैस कनेक्शन से उनके जिंदगी मे नए सवेरा होगा धुआ मुक्त जिंदगी से निजात मिलेगी। श्रीमति शर्मा ने गर्भवती महिलाओ हेतु 6 हजार रूपए पोषण राशि दिए जाने का भी स्वागत करते हुए इससे महिलाओ को बेहतर पौष्टिक आहार मिलेगा।