बिहार में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए 41000 करोड़ खर्च करेगा केंद्र : मंत्री

केंद्रीय विद्युत ऊर्जा नवीकरण तथा कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार सिंह ने आज कहा कि केंद्र सरकार बिहार में ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 41000

Update: 2019-09-06 16:15 GMT

औरंगाबाद । केंद्रीय विद्युत ऊर्जा नवीकरण तथा कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार सिंह ने आज कहा कि केंद्र सरकार बिहार में ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 41000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

 सिंह ने यहां नबीनगर और बारुण प्रखंड की सीमा पर देश की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की सुपर थर्मल पावर परियोजना की पहली इकाई राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि बिहार में बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 74000 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसके तहत 33000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है जबकि निकट भविष्य में 41000 करोड़ रुपये का निवेश कर बिहार को बिजली के मामले में न केवल आत्मनिर्भर बनाया जाएगा बल्कि यह राज्य अन्य राज्यों को भी बिजली देने की स्थिति में होगा।

Full View

Tags:    

Similar News