दिल्ली-एनसीआर में 'अच्छी हवा' केंद्र की देन : जावड़ेकर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज केंद्र द्वारा उठाए गए कई ऐसे कार्यक्रम गिनाए, जिस कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हवा की स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ

Update: 2019-10-07 17:15 GMT

 नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज केंद्र द्वारा उठाए गए कई ऐसे कार्यक्रम गिनाए, जिस कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हवा की स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में बेहतर वायु गुणवत्ता का श्रेय लेते हुए बड़े-बड़े विज्ञापन करवा रहे हैं।

क्षेत्र में इस साल 30 सितंबर तक कुल 270 दिनों में 165 दिन 'अच्छी हवा' रही।

मुंबई की आरे कालोनी में मेट्रो यार्ड बनाने के लिए लगभग 400 पेड़ काटे जाने के बाबत जावड़ेकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपना निर्णय सुना दिया है, इसलिए वह इस पर और चर्चा नहीं करेंगे।

जावड़ेकर ने कहा कि वनीकरण की नीति का मतलब प्रत्येक पेड़ की कटाई पर पांच नए पौधे बोना है।

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ मिल रहा है और इसी कारण भारत का हरित क्षेत्र बढ़कर 15,000 वर्ग किलोमीटर तक हो गया है।

Full View

Tags:    

Similar News