सीबीआई न्यायाधीश के फोन करने पर मामला दर्ज
नोएडा ! सेक्टर-61 के पास खड़ी कार का पत्थर से शीशा तोडक़र चोर उसमें रखा लैपटॉप बैग चोरी कर फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से की।;
नोएडा ! सेक्टर-61 के पास खड़ी कार का पत्थर से शीशा तोडक़र चोर उसमें रखा लैपटॉप बैग चोरी कर फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से की। आरोप है कि कई बार चक्कर मारने पर पुलिस ने पीडि़त की शिकायत नहीं ली। पीडि़त ने मामले की शिकायत सीबीआई में तैनात अपने रिस्तेदार न्यायाधीश से कर दी। न्यायाधीश के हस्तक्षेप करने पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मामले की मामला दर्ज की।
पीडि़त ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-61 में रहते हैं। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वीरवार शाम वह होंडा सिटी कार से सेक्टर-61 की बाजार में दूध लेने गए थे। शाम करीब साढ़े 6 बजे जब वह वापस लौटे तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो लैपटॉप बैग गायब था। कार की पिछली सीट पर ईंट का टुकड़ा पड़ा हुआ था। पीडि़त ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पास ही पीसीआर में तैनात सिपाही से की। सिपाही ने मौका मुआयना कर कोतवाली में शिकायत करने को कहा। आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली में की तो वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने शिकायत गुमशुदगी में देने को कहा। इस लिए उन्होंने मामले की शिकायत सीबीआई तैनात अपने रिस्तेदार न्यायाधीश से की थी।