कैट्स एंबुलेंस की हड़ताल फिलहाल टली

राजधानी में रोगियों व आपात हालात में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाली कैट्स एम्बुलेंस की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल 11 अगस्त तक टाल दी गई है

Update: 2017-08-02 23:57 GMT

नई दिल्ली। राजधानी में रोगियों व आपात हालात में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाली कैट्स एम्बुलेंस की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल 11 अगस्त तक टाल दी गई है।

यह एंबुलेंस कर्मी आज से हड़ताल जाने का ऐलान कर चुके थे लेकिन बीती रात श्रमायुक्त की मध्यस्तता में चली यूनियन और अधिकारियों की बैठक में श्रमायुक्त के द्वारा एक सप्ताह में श्रम कानूनों के हनन से संबंधित कर्मचारियों की मांगों के समाधान के निर्देश कैट्स अधिकारियों को दिए हैं। कैट्स प्रशासन ने इन निर्देशों को तुरंत लागू करने के लिए लिखित सहमति श्रमायुक्त को दी है। 

कैट्स यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र लाकड़ा ने बताया कि इसके बाद ही हड़ताल को 11 तारीख तक टालने के आग्रह को स्वीकार करते हुए कैट्स एम्बुलैंस स्टाफयूनियन ने आज कर्मचारियों की सभा में हड़ताल को फिलहाल टालने के फैसला लिया। 

इंद्रलोक के 56 बीघा पार्क में बुलाई बैठक में स्टाफयूनियन के सदस्यों ने श्रमायुक्त के निर्देशों के लागू होने पर अपनी सहमति जताते हुए हड़ताल को 11 तारीख को सुबह 8 बजे तक टालने के फैसला लिया। इसके बाद दिल्ली में सभी जोन्स में कैट्स एम्बुलेंस सेवा सामान्य कर दी गई।

हालांकि सुबह कई इलाकों में एंबुलेंस सेवा के हड़ताल को लेकर असमंजस बरकरार रहा और दोपहर बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। 

Tags:    

Similar News