शैलेष पाण्डेय सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने फर्जी तरीके से डिग्री बांटने के मामले में अपराध दर्ज किया है

Update: 2018-06-17 11:51 GMT

डॉ. सीवी रमन विवि में फर्जी डिग्री बांटने का आरोप

बिलासपुर। कोटा स्थित डॉ.सीवी रामन विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव एवं कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय विश्वविद्यालय के चांसलर, संतोष चौबे, कुल सचिव गौरव शुक्ला और असिस्टेंट रजिस्ट्रार नीरज कश्यप के खिलाफ कोटा पुलिस ने फर्जी तरीके से डिग्री बांटने के मामले में अपराध दर्ज किया है। कोटा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार कोटा के चण्डीपारा में रहने वाले प्रेमेन्द्र मानिकपुरी ने लिखित शिकायत के साथ दस्तावेज प्रस्तुत कर बताया कि डा.सीवी रामन विश्वविद्यालय के तहत् एआईएसईसीटी के जरिए कई पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जिनमें सर्टिफिकेट की जगह डिग्री कोर्स संचालित किया जा रहा है।

शिकायत पर जांच में करने मामला सही पाया गया कि सीवी रामन विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और दुरस्थ शिक्षा ब्यूरो के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में कई सेंटर खोले गए हैं। जिसके जरिए डिग्री कोर्स संचालित किया जा रहा है और उसके एवज में अच्छी खासी फीस वसूली जा रही है। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता मानिकपुरी सूचना के अधिकार के तहत सारे दस्तावेज निकलवाकर आवेदन के  साथ प्रस्तुत किया था।

सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद पूर्व कुल सचिव एवं कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे वर्तमान कुल सचिव गौरव शुक्ला और उप कुल सचिव नीरज कश्यप के खिलाफ कोटा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News