इराक में कार बम विस्फोट, सात लोगों की मौत
इराक के मोसुल शहर में कार बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो ग
By : एजेंसी
Update: 2018-10-23 15:21 GMT
बगदाद। इराक के मोसुल शहर में कार बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए।
इराकी सेना के कर्नल रयाद अल-बुरोी ने सिन्हुआ को बताया कि विस्फोट सुबह के समय मोसुल से 50 किलोमीटर दूर कयारा में एक लोकप्रिय बाजार में कार में हुआ।