नामांकन पत्र समीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी का नाम निरस्त
नामांकन पत्रों की हुई समीक्षा
By : एजेंसी
Update: 2018-11-12 18:13 GMT
उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की बांधवगढ विधानसभा सुरक्षित सीट के लिए नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा के दौरान एक अभ्यार्थी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है।
अधिकृत सूत्रों के अनुसार बांधवगढ़ विधानसभा सीट के लिये 10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। आज नामांकन पत्रों की समीक्षा के बाद नौ अभ्यार्थियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किये गये है जबकि एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है।
इसी तरह मानपुर विधानसभा सुरक्षित सीट के 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। नामांकन पत्रों की समीक्षा के बाद सभी को स्वीकृत कर लिया गया है।