चेन्नई में CM स्टालिन ने डाला वोट, जनता से की अपील... ... दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% तो तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग; EVM खराबी पर बवाल जारी
चेन्नई में CM स्टालिन ने डाला वोट, जनता से की अपील
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री और द्रमुक (DMK) प्रमुख एम.के. स्टालिन ने आज सुबह चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला।
स्टालिन इस बार भी अपनी पारंपरिक सीट कोलाथुर से चुनावी मैदान में हैं। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “जिस तरह मैंने अपने अधिकार का प्रयोग किया है, उसी तरह हर किसी को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करना चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है।”
लोकतंत्र के प्रति आह्वान
मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की।
Update: 2026-04-23 04:15 GMT