चेन्नई में सितारों ने निभाया लोकतांत्रिक... ... दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% तो तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग; EVM खराबी पर बवाल जारी
चेन्नई में सितारों ने निभाया लोकतांत्रिक जिम्मेदारी: रजनीकांत और कमल हासन ने डाला वोट
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और सुबह-सुबह ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारे मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उनके आगमन से वहां मौजूद प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला।
वहीं अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी, अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे। पिता-बेटी की यह जोड़ी मतदान केंद्र पर मीडिया और समर्थकों का आकर्षण बनी रही।
सितारों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
चुनावी माहौल में इन बड़े चेहरों की मौजूदगी ने मतदाताओं का जोश और बढ़ा दिया। मतदान केंद्रों पर प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।
Update: 2026-04-23 04:12 GMT