चुनाव परिणाम 2026 LIVE: शुरुआती रुझानों में असम... ... LIVE चुनाव परिणाम 2026 : भवानीपुर में ममता बनर्जी पर सुवेंदु अधिकारी की बड़ी जीत, 15 हजार से अधिक वोटों से आगे

चुनाव परिणाम 2026 LIVE: शुरुआती रुझानों में असम में बीजेपी आगे, बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर

देश के चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम- और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अब शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं।

असम

  • शुरुआती रुझानों में बीजेपी 7 सीटों पर आगे।
  • कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
  • राज्य की 126 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 64 है।

पश्चिम बंगाल

  • शुरुआती रुझानों में टीएमसी 2 सीटों पर आगे।
  • बीजेपी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
  • बंगाल की 294 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 148 है।

केरल

  • शुरुआती रुझानों में यूडीएफ 2 सीटों पर आगे।
  • एलडीएफ 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
  • केरल की 140 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 71 है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी

  • दोनों राज्यों से शुरुआती रुझान अभी आना बाकी हैं।
  • तमिलनाडु की 234 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 118 है।
  • पुडुचेरी की 30 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 16 है।
Update: 2026-05-04 03:02 GMT

Linked news