बंगाल विधानसभा चुनाव: अभिषेक बनर्जी का दावा,... ... बंगाल विधानसभा चुनाव: सुबह 9 बजे तक हुआ 18.39% मतदान, नदिया में बीजेपी के पोलिंग एजेंट पर हमला

बंगाल विधानसभा चुनाव: अभिषेक बनर्जी का दावा, 'टीएमसी चौथी बार सरकार बना रही है'

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा और केंद्रीय बलों पर तीखे आरोप लगाए।

  • अभिषेक ने कहा कि बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती अत्याधिक है और यह मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है।
  • उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "आईएनएस के युद्धपोत और राफेल भी तैनात कर दो, जो काम बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ करना चाहिए, वही आप बंगाल के लोगों के खिलाफ कर रहे हो।"
  • टीएमसी नेता ने दावा किया कि लगभग 30 लाख मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया है।
  • उन्होंने अपनी पुरानी भविष्यवाणी दोहराते हुए कहा कि टीएमसी इस बार 2021 से भी अधिक बहुमत हासिल करेगी और चौथी बार सरकार बनाएगी।
  • अभिषेक ने कहा, "मैं आपसे 4 मई को मिलूंगा।"
Update: 2026-04-29 04:44 GMT

Linked news