Union Budget 2026 LIVE: डिजिटल टैबलेट में सजा देश... ... रक्षा बजट 2026-27 में 15% की बढ़ोतरी: आधुनिकीकरण, तकनीक और आत्मनिर्भरता पर जोर

Union Budget 2026 LIVE: डिजिटल टैबलेट में सजा देश का भविष्य, थोड़ी देर में बजट भाषण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद भवन पहुंचने से पहले अपना डिजिटल टैबलेट दिखाया, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार का पूरा आर्थिक रोडमैप और आय-व्यय से जुड़े अहम दस्तावेज मौजूद हैं। राष्ट्रपति भवन से औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह सीधे संसद पहुंचीं।

सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी और सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी। यह बजट टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर देश की दिशा तय करेगा। पूरे देश की निगाहें इस ऐतिहासिक भाषण पर टिकी हैं, जो आने वाले साल की आर्थिक तस्वीर को स्पष्ट करेगा।

Update: 2026-02-01 04:23 GMT

Linked news