Union Budget 2026 LIVE: ऐतिहासिक बजट पेश करने के... ... रक्षा बजट 2026-27 में 15% की बढ़ोतरी: आधुनिकीकरण, तकनीक और आत्मनिर्भरता पर जोर
Union Budget 2026 LIVE: ऐतिहासिक बजट पेश करने के बाद मीडिया से रूबरू होंगी वित्त मंत्री
सुबह 11:00 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी और इसके तुरंत बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण प्रस्तुत करेंगी। भाषण की शुरुआत में सरकार की उपलब्धियों और अहम आर्थिक आंकड़ों पर रोशनी डाली जाएगी। इसके बाद बजट की बड़ी घोषणाओं का सिलसिला सामने आएगा, जिन पर पूरे देश की निगाहें टिकी होंगी।
बजट भाषण समाप्त होने के बाद दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच वित्त मंत्री पत्रकारों से मुलाकात करेंगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बजट की प्रमुख घोषणाओं का विस्तार से उल्लेख करेंगी और आम जनता के लिए सरकार की योजनाओं का रोडमैप साझा करेंगी।
Update: 2026-02-01 03:54 GMT