पेरू में बस दुर्घटना, 8 की मौत,35 घायल
पेरू की राजधानी लीमा में एक पर्यटक बस के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 35 घायल हो गए
By : एजेंसी
Update: 2017-07-10 11:42 GMT
लीमा। पेरू की राजधानी लीमा में एक पर्यटक बस के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 35 घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रविवार को हुई इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में दो विदेशी भी हैं, जिनमें से एक चिली का और दूसरा कनाडा का नागरिक है। इसके साथ ही घायलों में सात बच्चे भी हैं।
गौरतलब है कि पर्यटकों से भरी हुई डबल डेकर बस पलट गई। यह एक खुली बस थी।