बुलन्दशहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो बहनों के जले हुये शव

 उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के बी0बी0 नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियों के जले हुये शव पाये गये

Update: 2018-02-02 14:47 GMT

बुलन्दशहर।  उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के बी0बी0 नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियों के जले हुये शव पाये गये।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बहीपुर गांव के राहुल की शादी में शामिल होने अायी दो बहनों की कल देर शाम कमरे में शव बरामद हुये। दोनों के शव जले हुये थे।

पुलिस के अनुसार राहुल के मकान में अचानक चीखने की आवाज आई। लाेग जब तक पहुंचते तब तक राहुल की बहन शीलू और शादी में शरीक होने हापुड़ से आई उसकी ममेरी बहन शिवानी दम तोड़ चुकी थी।

पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियाॅ अलग अलग कमरों में मृत मिली। प्रारम्भिक जांच के अनुसार दोनों को गला दबा कर हत्या तथा बाद में उनकी शव में आग लगाना प्रतीत हो रहा है। शीलू का शव छत पर लटका मिला जबकि शिवानी का शव कमरे में पड़ा मिला हैं इसलिये ऑनर किलिंग को दृष्टिगत रखते हुये भी जाॅच की जा रही है।

Full View

Tags:    

Similar News