करोड़ों की ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार
रायगढ़ ! रायगढ़ के कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले सावित्री नगर निवासी पति पत्नी कृष्णा मिश्रा व सुधा मिश्रा को कोण्डागांव से गिरफ्तार किया है।;
क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने कोण्डागांव से किया गिरफ्तार
रायगढ़ ! रायगढ़ के कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले सावित्री नगर निवासी पति पत्नी कृष्णा मिश्रा व सुधा मिश्रा को कोण्डागांव से गिरफ्तार किया है। दोनों ने पिछले दिनों बीसी खिलवाने के नाम पर महिलाओं से 4-5 करोड़ रूपए नगद एवं सोने चांदी गहने ठगी कर फरार हो गए थे। ठगी की शिकार हुए 30 से 40 महिलाओं ने जिला पुलिस अधीक्षक बी.एन.मीणा से शिकायत करते हुये कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनो की पतासाजी में जूट गई थी।
रायगढ़ शहर की सभ्रांत घराने की महिलाओं को ठगकर करोडो रूपये ऐंठने वाले बंटी बबली आखिरकार आज पुलिस के हत्थे चढ गये ये दोनों बीते तीन महीने से फरार थे और पुलिस टीम ने इन्हें बस्तर के कोण्डागांव से पकडा। इन दोनों बंटी बबली का नाम कृष्णा मिश्रा व सुधा मिश्रा है जो शहर की कई महिलाओं के साथ बीसी खिलाने के साथ-साथ उधारी रकम लेकर अपना कारोबार चलाते आ रही थी साथ ही साथ इन दोनों ने बडे घर की महिलाओं को ज्यादा ब्याज तथा कई नई योजनाओं का सब्जबाग दिखाते हुए करीब 30 से अधिक महिलाओं से करोडों की रकम लेकर अचानक फरार हो गये। इस संबंध में पीडित महिलाओं ने बताया कि कृष्णा मिश्रा ने उनसे पहले पहचान बनाई और उसके बाद धीरे-धीरे लेनदेन के जरिये लाखों रूपये ले लिये उनके सहित उनकी कई महिला साथियों से करोडो रूपये लेकर ये दोनों फरार हो गये थे जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस में की थी। वहीं पुलिस के हत्थे चढऩे के बाद आरोपी महिला अपने आप को न केवल निर्दोष बता रही है बल्कि उल्टे ही उन महिलाओं की शिकायत को गलत बताते हुए पहचानने तक से इंकार कर रही है। बहरहाल जूटमिल पुलिस चौकी टीम ने इन दोनों बंटी बबली को धोखाधडी की धारा 420 के अलावा अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार करके जांच श्ुारू कर दी है और मामला बडा होनें के चलते पुलिस अभी कुछ भी कहने से कतरा रही है।