बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होने की संभावना,एक सप्ताह रहेगा होली अवकाश

रायपुर ! विधानसभा का बजट सत्र इस बार 26 फरवरी से प्रांरभ होने की संभावना है। शीघ्र हो सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है,;

Update: 2017-01-19 04:45 GMT

रायपुर !  विधानसभा का बजट सत्र इस बार 26 फरवरी से प्रांरभ होने की संभावना है। शीघ्र हो सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है,केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी से बजट सत्र आहूत किए जाने को देखते हुए यह परिवर्तन किया गया है। मार्च के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जिनके पास वित्त विभाग भी है बजट पेश करेंंगे। बजट सत्र 30 मार्च  तक चलेगा। बीच में होली के कारण सप्ताह भर अवकाश रहेगा। बजट सत्र इस बार काफी हगामेंदार रहेगा। बजट सत्र इस बार काफी मुद्दों की कमी नहीं है। बस्तर में आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म की घटना पर मानवधिकार आयोग की रिपोर्ट, भ्रष्टाचार व किसानों से जुड़े मुद्दे सहित कई मामलों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। केंंद्रीय बजट इस बार 1 फरवरी को पेश होगा। इस देखते हुए राज्य विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से आहूत करने पर विचार चल रहा था। अब 26 फरवरी से शुरू होने कर संभावना है मार्च के पहले सप्ताह मेें मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे। इस बार का वार्षिक बजट 80 हजार करोड़ तक पहुचाने की उम्मीद
 है 12-13 मार्च को होली है। 10 मार्च शुक्रवार को बैठक के बाद होली अवकाश रहेगा। बताया जाता है कि विभागवार बजट पर होली अवकाश क बाद ही चर्चा कर पारित किया जाएगा। सरकार कई संशोधन विधेयक पेश करेगी। सत्र के दौरान करीब 25 बैठक होगी सरकार की प्राथमिकता बजट पारित कराना है।
बजट प्रस्तावों पर विभागवार चर्चा शुरू
बजट सत्र को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विभागवार बजट प्रस्तावों पर चर्चा शुरू कर दी है बुधवार को पहले दिन श्रम, खेल विभाग के मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े व अधिकारियों के साथ उन्होने बजट प्रस्तावों पर चर्चा की है। इसके अलावा गृह, जेल, स्कूल, शिक्षा, अदिम जाती कल्याण विभाग के विभागों पर रायशुमारी को जाएगी शुक्रवार को भी प्रस्तावों अन्य विभागों के बजट पर चर्चा की जाएगी।

Tags:    

Similar News