बीएसएनएल उपभोक्ताओं को नहीं होगी नेटवर्क की समस्या

बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क की उपलब्ध कराने के लिए 49 नए मोबाइल टावर लगाए जा रहे है

Update: 2018-03-24 12:56 GMT

नोएडा।  बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क की उपलब्ध कराने के लिए 49 नए मोबाइल टावर लगाए जा रहे है। इसके साथ एमटीएनएल मोबाइल के 46 टावरों को अपग्रेड करने जा रहा है। इसके अलावा ग्रेटरनोएडा में बीएसएनएल टूजी मोबाइल बीटीएस को 3जी मोबाइल बीटीएस में बदलने का कार्य किया जा रहा है। 

यह जानकारी शुक्रवार को सेक्टर-19 स्थित बीएसएनल ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताई। बीएसएनएल के प्रवक्ता ने बताया कि एयरसेल ने अपनी मोबाइल सेवाएं 5 माह पहले ही बंद का दी थी। ऐसे में बीएसएनएल ने एयरसेल के ग्राहको का स्वागत किया है।

ग्राहक एमएनपी के माध्ययम से बीएसएनएल नेटवर्क का प्रयोग कर सकते है। वहीं, जिन एयरसेल ग्राहको को यूपीसी कोड मिलने में परेशानी आ रही है वह बीएसएनएल के नजदीकी उपभोक्ता सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते है या बीएसएन के सेक्टर-24 ऑफिस में संपर्क कर सकते है।

वार्ता के दौरान बताया गया कि बीएसएनएल अपने नए उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक जो सिम की उपलब्ध करा रहा है उससे यूपीसी कोड जनरेट किए जा सकते है। वहीं, निजि सिम प्रोवाइडर की तर्ज पर बीएसएनएल ने भी 849 रुपए प्रतिमाह की दर से एक वायस एवं डाटा का नया प्लान लाया है। जिसमे 200 जीबी डाटा 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। वहीं, यह भी बताया कि बीएसएनएल ने शहर की आरडब्ल्यूए के साथ अनुबंध किया है। जिसके तहत बीएसएनल ने उन्हें फाइबर पर ब्राडबैंड की सेवाएं दे रहा है। 

Full View

Tags:    

Similar News