औरैया में सड़क दुर्घटना में बीएसएफ जवान की मृत्यु

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में बाइक से गांव जा रहे बीएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई

Update: 2019-11-21 02:03 GMT

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में बाइक से गांव जा रहे बीएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की शाम बीएसएफ जवान नीरज कुमार (32) अपने छोटे भाई नीलेश को लेने बाइक से इटावा अपने गांव मदन सिंह का पुर्वा आ रहा था। वह अजीतमल क्षेत्र के ग्राम एलची नगर के पास पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीतमल ले गयी जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

Full View

Tags:    

Similar News