महाभारत को सिल्वर स्क्रीन पर लाना मेरा ड्रीम : शाहरुख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं......
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-04-14 13:37 GMT
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं।
शाहरुख ने ख्वाहिश जाहिर है कि वह महाभारत को बड़े पर्दे पर लाना चाहते है लेकिन अपना सपना पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं है।
शाहरुख ने कहा,“मैं चाहता हूं कि मैं महाभारत पर फिल्म बनाऊं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं बिना किसी की मदद के इसे बना पाऊंगा।
इसके लिए मैं इण्डियन प्रोड्यूसर्स से बात करूंगा और अगर फिर भी कुछ नहीं हो पाया तो मैं इण्टरनेशनल प्रोड्यूसर्स से इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की अपील करूंगा।
” उनका मानना है कि इंडियन प्रोड्यूसर्स और इंडियन फिल्मों का मार्केट काफी सीमित है तो ऐसे में इण्टरनेशनल प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है।