टोरिनो का ब्राजीलियाई डिफेंडर कार्लाओ के साथ करार

 इटली के फुटबाल क्लब टोरिनो ने कार्लाओ के नाम से मशहूर ब्राजीलियाई डिफेंडर कार्लोस रोबटरे डा क्रूज जूनियर के साथ करार किया है।;

Update: 2017-01-11 17:28 GMT

तुरीन (इटली)।  इटली के फुटबाल क्लब टोरिनो ने कार्लाओ के नाम से मशहूर ब्राजीलियाई डिफेंडर कार्लोस रोबटरे डा क्रूज जूनियर के साथ करार किया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कार्लाओ साइप्रस के क्लब अपोएल को छोड़कर टोरिनो में शामिल हुए हैं।

टोरिनो में कार्ओआ को सेसारे बोवो के स्थान पर शामिल किया गया है। कार्लाओ 19 जनवरी को 31 साल के हो रहे हैं। कार्लाओ ने अपने करियर की शुरुआत कोरिंथियंस क्लब के साथ की थी। इसके बाद 2008 में वह फ्रांसीसी क्लब शोचा मोंटबेलियर्ड में शामिल हो गए थे। इस क्लब में छह सत्र रहते हुए कार्लाओ ने 129 मुकाबले खेले। इसके बाद 2014 में वह अपोएल में शामिल हो गए थे।

Tags:    

Similar News