दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि से अध्यापन कराया जाएगा

पांचवी राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप पैरा ओलम्पिक दृष्टिबाधित 500 प्रतिभागियों का आयोजन गुड़गांव हरियाणा में किया गया था;

Update: 2017-10-23 16:51 GMT

बलौदा बाजार-भाटापारा। पांचवी राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप पैरा ओलम्पिक दृष्टिबाधित 500 प्रतिभागियों का आयोजन गुड़गांव हरियाणा में किया गया था। प्रदेश स्तर से जिला के बलौदा बाजार विकासखंड के ग्राम देवरी निवासी कु.जोगेश्वरी वर्मा, ग्राम कारी के कु.मालती साहू को राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप पैरा ओलम्पिक जूडो कराते में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

कु.जोगेश्वरी वर्मा एवं कु. मालती साहू कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश, जिला एवं विकासखंड का राष्ट्रीय स्तर में पहचान बनाने के अलावा दिव्यांगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें। 

कलेक्टर  राजेश सिंह राणा ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग से इन दृष्टिबाधितों को छत्तीसगढ़ खेल शिखर, सात-सात हजार चेक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि दृष्टिबाधितों के अध्यापन के लिए ब्रेललिपि बलौदा बाजार एवं भाटापारा में शीघ्र प्रारंभ होगी।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2017 के अवसर पर दोनों प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। शासन द्वारा दिव्यांगों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ.ऋतु वर्मा, जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर एवं गृहिणी संस्था हिरमी के सदस्यगण उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News