इराक में बम विस्फोट, 3 की मौत, 4 घायल

इराक के सलाहुद्दीन प्रांत की राजधानी उत्तर तिकरित में शुक्रवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं

Update: 2019-02-02 02:12 GMT

बगदाद। इराक के सलाहुद्दीन प्रांत की राजधानी उत्तर तिकरित में शुक्रवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। 

मेयर मोहम्मद जैदान ने बताया कि एक परिवार के लोग अल जुविया शहर के पश्चिम में माखौल पर्वत के नजदीक पिकनिक मना रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ, जिसके कारण दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। बाद में दोनों बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हो सकता इस वारदात को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी ने अंजाम दिया हो। 

Full View

Tags:    

Similar News