भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का दौरा, होंगी मैराथॉन बैठकें
प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं
By : देशबन्धु
Update: 2022-11-19 23:40 GMT
रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी की कमान संभालने के बाद ये उनका पहला प्रवास है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 21 नवंबर को ओम माथुर दोपहर 1.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम है। 22 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा।जिसमें कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, जि़ला प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, संभागीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्रियों की बैठकें होंगी।
प्रदेश प्रभारियों की मीटिंग-वहीं सांसद-विधायकों की बैठक ओम माथुर अलग लेंगे। 23 नवंबर को सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।इसके बाद 24 नवंबर को ओम माथुर नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।