मदन लाल सैनी के निधन के बाद आज भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द

भाजपा ने आज प्रस्तावित अपनी संसदीय दल की बैठक राज्य सभा सांसद और पार्टी के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद रद्द

Update: 2019-06-25 12:34 GMT

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज प्रस्तावित अपनी संसदीय दल की बैठक राज्य सभा सांसद और पार्टी के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद रद्द कर दी गई है। एक भाजपा नेता ने यह जानकारी दी। नाम गोपनीय रखने का अनुरोध करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बैठक मंगलवार सुबह 9.30 होने वाली थी।

लोकसभा चुनावों के बाद यह भाजपा के सभी सांसदों की पहली बैठक होती।

फेफड़ों में संक्रमण के बाद पिछले सप्ताह नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए सैनी का सोमवार को निधन हो गया था। वे 75 वर्ष के थे।

Full View

Tags:    

Similar News