भाजपा सांसद प्रभात झा ने कहा, पार्टी से नाराज नहीं
मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद प्रभात झा ने इस बात का खंडन किया है कि वह पार्टी से नाराज हैं।
By : एजेंसी
Update: 2020-03-11 18:26 GMT
नई दिल्ली | मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद प्रभात झा ने इस बात का खंडन किया है कि वह पार्टी से नाराज हैं। भाजपा उपाध्यक्ष झा ने साफ-साफ कहा है कि उनकी निष्ठा पार्टी के साथ है, और उसे कोई चैलेंज नहीं कर सकता। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि "मेरे बारे में जो बातें फैलाई गई हैं, झूठी और भ्रामक हैं। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में रहूंगा।"
इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से प्रभात झा नाराज हैं।
प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे हैं। कई वजहों को लेकर पहले उनकी नाराजगी कई बार सामने आ चुकी है।