भाजपा जिलाध्यक्ष को सीएम से नहीं मिलने दिया पुलिस ने

आज छत्तीसगढ़ भवन में उस समय भाजपा नेता व कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन पर हावी हो गए और विवाद करने लगे जब एक पुलिस अधिकारी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह को मुख्यमंत्री से मिलने पर रोक दिया

Update: 2018-09-08 12:51 GMT

बिलासपुर। आज छत्तीसगढ़ भवन में उस समय भाजपा नेता व कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन पर हावी हो गए और विवाद करने लगे जब एक पुलिस अधिकारी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह को मुख्यमंत्री से मिलने पर रोक दिया। 

रस्सी बांधकर रास्ता बंद कर पुलिस ने सीएम की सुरक्षा के लिए यहां पर घेराबंदी की थी। छत्तीसगढ़ भवन में कार्यक्रर्ताओं से मुख्यमंत्री मिले लेकिन जब भाजपा के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, दीपक साहू, गोपी ठारवानी, सतीष गुप्ता एवं बेलतरा, कोटा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने जिलाध्यक्ष को धक्का देकर रोक दिया। जिससे यहां विवाद की स्थिति बन गई। मंडल अध्यक्ष सतीष एवं गोपी ठारवानी ने पुलिस अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। 

इसी बीच भाजपा नेता जाने लगे तो भूपेंद्र सवन्नी व राजा पांडेय ने किसी तरह मामले को संभाला और कार्यकर्ताओं को सीएम से मुलाकात कराई।  इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर, छ.ग.हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, सांसद लखनलाल साहू समेत भाजपा के प्रमुख नेता मौजूद थे।

Tags:    

Similar News