पांच दिनों का उद्योग व्यापार मेला शुरु
बिलासपुर ! राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेला की शुरूआत आज से हो गई। पहले ही दिन मेले में काफी भीड़ दिखाई दी। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और महिलाओं की थी।;
5 सौ स्टॉल सजकर तैयार,पहले ही दिन उमड़ी लोगों की भीड़
बिलासपुर ! राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेला की शुरूआत आज से हो गई। पहले ही दिन मेले में काफी भीड़ दिखाई दी। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और महिलाओं की थी। मेले में आधुनिक तकनीक वाले उपकरण, खाना खजाना, फन जोन से सुसज्जित स्टॉल व अन्य सामानों के स्टॉल सजकर तैयार हो चुके हैं। मेला में फन जोन बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मेले की धूम 17 जनवरी तक रहेगी। हर दिन अलग-अलग अतिथियों के आगमन के अलावा विविध मनोरंजन और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का दौर जारी रहेगा।
स्कूली विद्यार्थियों ने यहां विज्ञान के विभिन्न मॉडलों के प्रस्तुत किया है। मौज मस्ती के अलावा ज्ञान वर्धक, सामाग्रियों से लैस स्टाल भी आकर्षक का केन्द्र बने हुए हैं। मेले के पहले दिन त्रिवेणी भवन में नगर निगम के पार्षद और एल्डरमैनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि पांच दिन तक चलने वाले राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेले का शुभारंभ आज से हो गया। पहले दिन से मेला में लोगों की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। त्रिवेणी भवन में आज हास्य कलाकार नीरज जैन एवं श्री सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों ने लोगों का बहुत मनोरंजन किये। हाल में बैठे लोगों ने इसका जमकर आनंद उठाया। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी वहीं टेटू बनवाने के लिए युवाओं की भी भारी भीड़ लगी रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए महिलाओं और बच्चों से त्रिवेणी हाल भरा रहा। आज सुबह से मेला में लगे करीब पांच सौ स्टॉल दोपहर तक पूरी तरह सजकर तैयार हो गए थे।
शाम 4 बजे से मेले का आनंद उठाने वाले लोगों का आना शुरू हो गया। लोगों ने पहले दिन स्टालों में पहुंचकर जरुरत की चीजों की खरीदारी की। मेला की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया के मार्गदर्शन में टीम मेला को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से जुई हुई। हरीश केडिया ने बताया कि मेला में सुरक्षा व्यवस्था का पूरे प्रबंध किया गया है। 50 सुरक्षा गार्ड मेला की सुरक्षा में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज से ज्यादा भीड़ शनिवार व रविवार को मेले का रहेगा। आनंद लेने लोगों का हुजूम उमड़ेगा।
आज अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेला में 14 जनवरी को अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। जिसमें सुबह 10 बजे से एक विशाल सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छात्रों की विशाल रैली निकाली जाएगी। इस रैली में सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एवं बालमुकुंद स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। साइकिल रैली का प्रमुख उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना व स्वयं को स्वस्थ बनाए रखना है। कार्यक्रम आयोजक बी विशनू मूर्ति, श्री शरद सक्सेना, श्री एस पी चतुर्वेदी, नवनीत अग्रवाल है।
इसके अलावा दोपहर 3 बजे से लायंस क्लब द्वारा छात्र-छात्राओं की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया है। शहर के 40 स्कूल के छात्र छात्राएं इसमें भाग ले रहे हैं। बिलासपुर के विभिन्न स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं की अद्भूत नृत्य संगीत प्रतिभा को देखकर लोग अचंभित हो जाते हैं।
मेला का यह अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम है। अतिथियों में धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक, अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष, नागरिक सहकारी बैंक, नीतिन गुंबर, डायरेक्टर, ग्रैंड टीवी अमोलक भाटिाया, डायरेक्टर, सिटी भाटिया, बबलू भाटिया, डायेक्टर, प्रिंस भाटिया, डायेक्टर भाटिया गु्रप एवं अटल श्रीवास्तव, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, आशीष सिंह ठाकुर, विवेक बाजपेई, अर्जुन तिवारी, पंकज सिंह, महेश दुबे, टाटा सभी सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, नरेन्द्र बोलर, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी शेख गफ्फार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहेंगे।
जैविक खेती उत्पादों के स्टॉल का शुभारंभ
बिलासपुर में 13 से 17 जनवरी 2017 तक आयोजित राष्ट्रीय उद्योग और व्यापार मेले में जिला प्रशासन एवं नाबार्ड द्वारा फार्म डायरेक्ट शॉप का स्टाल लगाया गया है। जहां जैविक उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों की बिक्री की जायेगी। संभागायुक्त श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने आज मेले में शॉप का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अन्बलगन पी. और पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
इस शॉप में जैविक खेती कर उत्पादित चांवल, मक्का, रामतिल, उड़द, तिल एवं अन्य दालें, सब्जियां, फल और अन्य उत्पाद बिक्री हेतु रखे गये हैं। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवाओं द्वारा उत्पादित अनाज भी बिक्री हेतु रखी गयी है। किसान उत्पादन संस्था जशपुर आदिवासी किसानों के उत्पादो को उचित बाजार उपलब्ध कराती है। जिनके द्वारा जशपुर के सन्ना क्षेत्र के आदिवासी किसानों द्वारा उत्पादित अनाज की बिक्री स्टॉल में की जा रही है। संभागायुक्त और कलेक्टर ने स्टॉल से विभिन्न सामग्रियां भी खरीदी और उनका कैशलेस भुगतान किया।