विद्यार्थियों से ली अतिरिक्त राशि लौटाएं सभी कालेज

बिलासपुर ! प्राइवेट व नियमित परीक्षार्थियों से की जा रही अवैध वसूली को रोकने की मांगे व कालेजो द्वारा लिए गए;

Update: 2017-01-08 22:29 GMT

  एनएसयूआई ने बीयू घेरा
   रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर !    प्राइवेट व नियमित परीक्षार्थियों से की जा रही अवैध वसूली को रोकने की मांगे व कालेजो द्वारा लिए गए अतिरिक्त शुल्क को लौटाने की मांग को लेकर आज एनएसयूआई के छात्रों ने बिलासपुर विश्वविद्यालय का घेराव कर रजिस्ट्रार डां.इंदू अनंत को ज्ञापन सौपा। एनएसयूआई के छात्रों ने बताया कि 2016-17 के नियमित व स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं से मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय द्वारा भराया जा रहा है। जिसमे परीक्षा संबंधी शुल्क विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न बैंको के माध्यम से जमा कराये जा रहे है। जिसमे महाविद्यालयों को मिलने वाली परीक्षा शुल्क भी शामिल है। उसके बाद भी विश्वविद्यालयों के नियमों को ताक में रखकर संबंध कालेजो के द्वारा परीक्षार्थियों से अवैध रूप से चार-पांच सौ रूपए की वसूली की जा रहीं है। यह विधि विरूद्ध है इससे छात्र व अभिभावक प्रभावित हो रहे है एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सोहेल खालिक ने कहा कि कालेजो द्वारा की जा रही  अवैध वसूली पर तत्काल कार्रवाई कि जाये व परीक्षार्थियों से लिये गये अतरिक्त शुल्क लौटाया जाये । जिससे छात्रों को मनसिक दबाव ना हों। अगर एनएसयूआई की मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो एनएसयूआई द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा।इस आंदोलन में लक्की मिश्रा, विकास सिंह जमी खान ,मयंक सिंह साहिल शंख, राहुल वाधवानी, रितेश अवस्थी,समर बोरकर, देवाशीस चक्रवर्ती ,लक्की शुक्ला, अंकित भासिन, हर्ष चौरसिया, रिशू कम्हारे, संतोष वाधवानी, बांबी सिंह ,शशांक बर्डे,समीर खान, अमन राव आदि एसएनयूआई छात्र मौजूद थे।

Tags:    

Similar News