बिहार : बालिका आवास गृह में लड़कियां सुरक्षित नहीं

सीसीटीवी में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि लड़कियां ग्रिल का ताला खोलने के बाद आसानी से निकलकर भाग रही है

Update: 2018-10-29 20:04 GMT

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के बालिका आवास गृह से रविवार की रात दो लड़कियां फरार हो गईं। इस मामले की एक प्राथमिकी खगड़िया थाना में दर्ज कराई गई है।

इस बीच जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि खगड़िया के बालिका आवास गृह से दो लड़कियां ताला खोलकर फरार हो गई हैं। 

मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह में लड़कियों के साथ यौनशोषण का मामला उजागर होने के बाद राज्य के कई आवास गृहों की लड़कियों को अन्य आवास गृहों में शिफ्ट किया गया था।

वैशाली जिले के आवास गृह से पांच लड़कियों को यहां शिफ्ट किया गया था। फरार हुई दो लड़कियां उन्हीं पांच लड़कियों में से थीं। 

जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि खगड़िया आवास गृह की देखभाल करने वाले मोहम्मद मुस्लिम के बयान पर खगड़िया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि फरार होने की पूरी घटना आवास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

उन्होंने कहा, "इस घटना में आवास गृह की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही साफ तौर पर नजर आ रही है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

इस आवास गृह की देखरेख एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) द्वारा की जाती है। 

Full View

Tags:    

Similar News