बिहार के वैशाली में चीख-पुकार, नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत से गांव में मातम

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा क्षेत्र के रामपुर में मंगलवार को नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई;

Update: 2026-10-13 17:09 GMT

भोज पर जाने निकले मासूम, नदी ने निगल ली 13 जिंदगियां

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा क्षेत्र के रामपुर में मंगलवार को नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग दियारा में सिंघेश्वर राय के यहां भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान नदी पार करते समय छोटी डोंगी नाव पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों ने बताया कि नाव पर करीब 15 से 20 युवक और बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से अब तक 13 शवों को पानी से बाहर निकाला गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। लापता लोगों की तलाश में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News