बिहार : सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु , एक घायल
बिहार में किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में मुस्लिम चौक के पास आज सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु;
By : एजेंसी
Update: 2019-08-22 13:21 GMT
किशनगंज। बिहार में किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में मुस्लिम चौक के पास आज सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग जा रहे थे तभी मुस्लिम चौक के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घायल को किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की तत्काल पहचान नही की जा सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।