बिहार : दीवार के गिरने से दो बहनों की मौत 

बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 में आज तड़के मिट्टी की दीवार गिरने से दो बहनों की मौत हो गयी तथा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया

Update: 2017-08-13 16:08 GMT

सुपौल ।  बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 में आज तड़के मिट्टी की दीवार गिरने से दो बहनों की मौत हो गयी तथा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया के केउर गांव निवासी प्रभु कुमार साह के परिवार के लोग घर में सोये हुये थे तभी तेज बारिश के कारण मिट्टी की दीवार अचानक गिर गयी ।

इस दुर्घटना में उषा कुमारी (10) और उसकी चचेरी बहन (08) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका भाई अमन (06) गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।
 

Tags:    

Similar News