बिहार : ट्रक और जीप की भिड़त मे दो की मौत,सात घायल
बिहार में सीवान जिले के दरौंधा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास ट्रक और जीप के बीच की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत
सीवान। बिहार में सीवान जिले के दरौंधा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास ट्रक और जीप के बीच की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये।
पुलिस बताया कि जीप पर सवार लोग सारण जिले के छपरा से कल देर रात सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव जा रहे थे ।
तभी जलालपुर गांव के पास ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में जीप पर सवार सब्जपती देवी (60) और ब्रज कुमार (05) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये
दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिये गोरखपुर भेजा गया है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है।