बिहार : मुखिया की गोली मारकर की हत्या
बिहार में जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत के मुखिया मकेश्वर यादव की बदमाशों ने आज गोली मारकर हत्या;
By : एजेंसी
Update: 2019-06-20 11:23 GMT
जमुई। बिहार में जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत के मुखिया मकेश्वर यादव की बदमाशों ने आज गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि बरियारपुर पंचायत के मुखिया मकेश्वर यादव (39) चाय पीने के लिये बरियारपुर गुमटी के पास जा रहे थे।
तभी अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।