बिहार : पेड़ से लटका युवक का शव बरामद
बिहार में पूर्णिया जिले के के.नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव से पुलिस ने आज पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया
By : एजेंसी
Update: 2020-04-17 11:47 GMT
पूर्णिया । बिहार में पूर्णिया जिले के के.नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव से पुलिस ने आज पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया स्थानीय लोगो से मिली सूचना के आधार पर बाघमारा गांव में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र के खोखाउत्तर गांव निवासी प्यारेलाल के रूप में की गयी है।मृतक के भाई पिंटू कुमार ने बताया कि उसका भाई कल से लापता था।
सूत्रों ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गयी है ,पुलिस दोनो बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।