बिहार: कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार

बिहार की राजधानी पटना सहित कई इलाकों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं

Update: 2017-09-19 10:54 GMT

पटना। बिहार की राजधानी पटना सहित कई इलाकों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर व पूर्णिया में अगले 24 घंटे में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 32.2 डिग्री तथा गया का 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 23.80 मिलीमीटर तथा गया में 3़.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Tags:    

Similar News