बिहार: एटीएम में कैश नहीं होने पर लोग हुए परेशान

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी अधिकांश एटीएम में नकदी (कैश) नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Update: 2018-04-17 13:06 GMT

पटना। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी अधिकांश एटीएम में नकदी (कैश) नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक राज्य के 75 प्रतिशत से अधिक एटीएम में पैसा नहीं है, जिस कारण वे बंद पड़े हैं। 

पटना में अधिकांश क्षेत्रों के एटीएम में पैसा नहीं रहने के कारण पैसे के लिए लोग भटक रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस एटीएम में पैसा है, वहां लंबी कतारें लगी हुई हैं। 

Many ATMs seen 'out of service' in Patna, locals say, 'have been taking rounds of ATMs since last three days but cash is still not available. Facing a lot of inconvenience in this heat' #Bihar pic.twitter.com/hBXwBq6SNv

— ANI (@ANI) April 17, 2018


 

एक बैंक के प्रबंधक ने मंगलवार को बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मांग के मुताबिक कैश की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिस कारण ऐसी समस्या आई है। 

वहीं, इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "बिहार में विगत कई दिनों से अधिकांश एटीएम बिल्कुल खाली हैं। लोगों के सामने गंभीर संकट है। लोगों का बैंकों में जमा अपना पैसा भी बैंक जरूरत के हिसाब से उन्हें नहीं दे रहे हैं। नोटबंदी घोटाले का असर इतना व्यापक है कि बैंको ने हाथ खड़े कर रखे हैं। नए नोट सर्कुलेशन से क्यों गायब है?"

इधर, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि सूचना मिल रही है शादी-ब्याह के इस मौसम में एटीएम में कैश नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लिया है और जल्द ही इस समस्या का हल ढूंढ लिया जाएगा। 
 

Tags:    

Similar News