बिहार के नये पुलिस महानिदेशक के.एस.द्विवेदी बनाये गये​​​​​​​

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 1984 बैच के अधिकारी के.एस. द्विवेदी को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है ।

Update: 2018-02-27 14:07 GMT

पटना।  भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 1984 बैच के अधिकारी के.एस. द्विवेदी को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है ।

गृह विभाग की ओर से आज यहां जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी के.एस.द्विवेदी को नया डीजीपी बनाया गया है।  द्विवेदी कल सेवानिवृत हो रहे पुलिस महानिदेशक पी.के.ठाकुर का स्थान लेंगे।

गौरतलब है कि वरीयता क्रम में बिहार कैडर के वरीय आईपीएस राजेश रंजन और आईपीएस एसके सिन्हा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं ।

इन दोनों वरीय आईपीएस के बिहार नहीं लौटने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने के एस द्विवेदी को नया डीजीपी बनाने का फैसला लिया । द्विवेदी का कार्यकाल जनवरी, 2019 तक होगा ।

बिहार कैडर के आईपीएस द्विवेदी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के औरैया जिले के रहनेवाले हैं ।
अभी वह बिहार में डीजी (ट्रेनिंग) के पद पर हैं।

 

Tags:    

Similar News