समस्तीपुर में बगीचे के पेड़ से लटका हुआ युवती का शव बरामद

बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक बगीचे से पुलिस ने आज पेड़ से लटका हुआ एक युवती का शव बरामद किया

Update: 2019-01-25 13:34 GMT

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक बगीचे से पुलिस ने आज पेड़ से लटका हुआ एक युवती का शव बरामद किया। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

कल्याणपुर के थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने यहां बताया कि सुबह मिर्जापुर गांव के कुछ लोग घर से बाहर निकलकर बगीचे की तरफ निकले थे, तभी एक पेड़ से फंदे में लटका युवती का शव देखा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि संभव है कि युवती की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पेड़ से लटका दिया गया हो, जिससे यह मामला आत्महत्या का लगे। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

Full View

Tags:    

Similar News